फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेत्री को गन प्वाइंट पर लेकर मोबाईल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में घर के बाहर घूम रही रालोद महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

रालोद की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर पल्लवपुरम फेज वन में रहती है। मंगलवार रात आठ बजे वह घर के बाहर घूम रही थीं। तभी तीन बदमाश बाइक पर आए और गन प्वाइंट पर लेकर सर्वेश पुंडीर से मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने चेन भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन चेन गले में नहीं थी। उन्होंने शोर मचाया तो कालोनी के लोग आए और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद रालोद नेत्री ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है। सर्वेश पुंडीर ने बताया कि बाइक सवारों ने कैप लगा रखी थी और शॉल ओढ़ रखा था। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें