फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रही युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी चार युवकों पीटा, धमकी देकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। भराला गांव में मंगलवार सुबह खेत में काम करने के लिए गई एक युवती से चार युवकों ने अश्लील कमेंट्स करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की पिटाई की। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र निवासी एक युवती मंगलवार सुबह काम करने के लिए खेत में गई थी। बताया गया कि इस दौरान वहां पहुंचे गांव निवासी चार युवकों ने युवती पर अश्लील कमेंट्स करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाने पर युवती के परिजनों ने दो युवकों को नामजद करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें