फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे से स्कूल जा रहे बालक का हुआ अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16एलकेएच 207
विज्ञापन


लीड
दिनदहाड़े बाइक सवार युवक ने
छात्र को किया अगवा, बरामद
अगवा करने वाले को पहचानता था बालक, रिक्शा चालक की सजगता से चला अपहरण का पता
- मामी को बीमार बताकर किसी से फोन पर कराई बात, फिर बाइक पर बैठा ले गया
- पुलिस की सक्रियता से गन्ने के खेत में बांधकर चला गया आरोपी
- खुद को बंधन मुक्त कर भागा छात्र स्कूल से लौटती छात्राओं को मिला
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
नगर में सरेराह दिन दहाड़े मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे स्कूली रिक्शा से कक्षा चार के छात्र आठ वर्षीय प्रबल उर्फ लिटिल को पल्सर बाइक सवार युवक अगवा कर ले गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने इलाके के सभी मार्गों पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी, जिससे आरोपी गोला से दस किलोमीटर दूर खुटार मार्ग पर गन्ने के खेत में बच्चे को बांधकर डाल गया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर बच्चा भागा और स्कूल से लौट रहीं दो छात्राओं को मिल गया, जिन्होंने अपने घर ले जाकर पुलिस को सूचना कराई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर छात्र को बरामद कर लिया। एसपी ने दोनों छात्राओं की बहादुरी की सराहना करते हुए उनके समेत पुलिस टीम को भी पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
नगर के अलीगंज रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के निकट निवासी कमलेश वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र प्रबल वर्मा उर्फ लिटिल सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। मंगलवार को वह अपने घर से लगभग साढ़े नौ बजे स्कूल जाने के लिए रिक्शे से निकला था। रिक्शे पर उसके साथ छह बच्चे और भी बैठे हुए थे। लखीमपुर रोड से पंजाबी कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर मुड़ते ही सुलभ शौचालय के सामने लाल बाइक पर सवार लाल जैकेट पहने हल्की दाढ़ी वाले युवक ने लिटिल नाम लेकर आवाज दी और मोबाइल देते हुए कहा कि अपने पापा से बात कर लो वह तुम्हें घर बुला रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को बच्चे का करीबी जान रिक्शा चालक ने रिक्शा रोक दिया। बाइक सवार ने किसी से बच्चे की फोन पर बात कराई और बच्चे की मैलानी में रह रहीं मामी की हालत बिगड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया और सदर चौराहे की ओर ले भागा। थोड़ी देर बाद रिक्शा चालक ने समझदारी दिखाते हुए बच्चे के पिता को फोन मिलाकर कन्फर्म किया तो उसके अपहरण की जानकारी हुई।
एसपी डॉ. एस. चन्नपा और एएसपी घनश्याम चौरसिया भी कोतवाली आ गए। उधर, कोतवाली में एसपी के निर्देश पर कई थानों का पुलिस बल, एसओजी, क्राइम ब्रांच सहित कई टीमें बालक की तलाश में लग गईं। चार घंटे के बाद प्रबल मैलानी थाना क्षेत्र के गांव छत्तीपुर के निकट किसी तरह बंधनमुक्त होकर निकला तो दो छात्राओं को लगभग 2.45 बजे मिल गया। छात्राओं के पिता की सूचना पर ही पुलिस को छात्र के मिल जाने की खबर हुई। एसपी ओर एएसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बच्चे को कब्जे में लिया और बच्चे को जहां बांधकर डाला गया था उस स्थान को भी देखा।
विज्ञापन


पुलिस की तत्परता और छात्राओं की समझदारी से वह मिल गया है। मामले में बच्चे के पिता का कोई मिलने वाला है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। साथ ही मामले में छात्राओं को समझदारी के लिए और पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
- डॉ. एस. चन्नपा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें