फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की बधाई मांगने पर दो ट्रांसजेंडर के गुट भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
होली की बधाई मांगने पर दो ट्रांसजेंडर के गुट भिड़े
विज्ञापन

मुरादनगर। तीन दिन से बधाई मांगने को लेकर दो ट्रांसजेंडर के बीच आपसी संघर्ष चलता आ रहा है। मेन बाजार में शनिवार को एक बार फिर होली की बधाई मांगने को लेकर ट्रांसजेंडर के गुट आपस में भिड़ गए।
मेन बाजार सरना वाली गली में शनिवार दोपहर ट्रांसजेंडर का एक गुट होली की बधाई मांग रहा था। इसी बीच दूसरा ग्रुप भी बधाई मांगने बाजार में पहुंच गया। अपने एरिया में बधाई मांगने को लेकर दूसरे गुट ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। ट्रांसजेंडर को आपस में लड़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मारपीट में दो ट्रांसजेंडर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष को थाने ले आई। बता दें कि तीन दिन पूर्व धेदा गांव में बधाई मांगने को लेकर दोनों ट्रांसजेंडर गुटों में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


हाइवे किनारे लगे यूनीपोल चोरी, दी तहरीर
मुरादनगर। हाइवे किनारे लगने वाले यूनीपोल को लेकर एक पक्ष विवाद पैदा करता आ रहा है। इसके चलते उसने हाइवे किनारे लगे यूनीपोल चोरी कर लिए। पुलिस से पीड़ित पक्ष ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खिमावती गांव के प्रधान अनिल त्यागी का कहना है कि दुहाई से बसंतपुर सैंथली तक उनके एड के होर्डिंग्स लगे हैं। जिला पंचायत और नगर पालिका परिषद से होर्डिंग्स लगाने का उनके पास ठेका है। आरोप है कि कुछ लोग जबरन कटर से उनके लगे होर्डिंग्स चोरी कर ले गए। जब मौके पर पहुंचे एक युवक ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने को जिला पंचायत का अधिकृत कर्मचारी बताया। प्रधान अनिल त्यागी ने बताया कि करीब दस लाख रुपये कीमत के उनके यूनीपोल चोरी हो गए। जबकि वह जीएसटी के रूप में राजस्व जमा करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें