फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

सूरजकुंड पर महिला से लूट करते पकडे़ गए दोनों लुटेरों से पुलिस ने आठ मोबाइल ओर दो कैमरे बरामद किए हैं। आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात कबूल की हैं।
विज्ञापन

एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए आरोपी दिलशाद निवासी कोशोवला मथुरा और नदीम निवासी 60 फूटा लिसाड़ीगेट हैं। दोनों आरोपियों ने सूरजकुंड पर फूलबाग कॉलोनी निवासी चंचल पत्नी अखिलेश अग्रवाल से पर्स छीना था। दंपति ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। लोगों ने मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ में कई दिनों से लूट की वारदात कर रहे ंहै। मंगलवार को आरोपियों ने कई लूट की वारदात की थी। विक्टोरिया पार्क के पास शर्मा नगर में एक युवक से भी लूटा था। पुलिस ने लूटे गए आठ मोबाइल बरामद किये। दो कैमरे व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के दो और साथी भी हैं। यह भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात करता था। दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी महिला से मोबाइल व पर्स छीनने में दोनों लुटेरे माहिर हैं। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लिसाड़ीगेट दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें