फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व लूटपाट के आरोपियों को पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना के गांव पोहल्ली निवासी नफीस पुत्र अजीज सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव निवासी प्रमोद कुमार के आम के बाग में चौकीदार है। एक सप्ताह पूर्व वह अपने परिवार के साथ बाग की रखवाली कर रहा था। इस बीच बहादुरपुर गांव के करीब एक दर्जन लोग वहां पहुंचे और भैंसा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। बाद में तमंचे के बल पर 55300 रुपये लूट कर ले गए। बुधवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोप लगाया कि तहरीर दिए एक सप्ताह हो गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें