फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पाकिंग में कार खड़ी देख भड़का दरोगा, व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने व्यापारी नेता को पीटा, थाने में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड पर शनिवार दोपहर एक दरोगा ने पहले व्यापारी नेता को पीटा व फिर थाने ले जाकर बंद कर दिया। जिसके विरोध में व्यापारियों और भाजपाइयों ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर हंगामा किया।
सुशांत सिटी टीपीनगर निवासी अमित अग्रवाल मोहकमपुर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हैं। शनिवार को वे डस्टर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर सूरजकुंड में खरीदारी कर रहे थे। आरोप कि इस दौरान वहां पहुंचे सिविल लाइन थाने के दरोगा आशु भारद्वाज गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी होना बताकर व्यापारी से गाली गलौज करने लगे। व्यापारी नेता ने अपना परिचय देकर गालीगलौज पर एतराज जताया तो दरोगा ने व्यापारी नेता को पीटकर थाने से जीप बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता को हिरासत में लेने की जानकारी लगने पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, व्यापारियों और भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर दरोगा आशु भारद्वाज कंप्यूटर रूम में जाकर छिप गए। भाजपाई दरोगा को सामने लाने की मांग पर अड़ गए। हंगामे के बाद इंस्पेक्टर ने दरोगा को कंप्यूटर रूम से बुलवाया तो व्यापारी नेता की पत्नी ने दरोगा को खरीखोटी सुनाते हुए पिटाई करने की वजह पूछी। लेकिन दरोगा चुप्पी साधे रहे। काफी जद्दोजहद के बाद दरोगा आशु भारद्वाज ने अमित अग्रवाल से माफी मांगी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि पूरा प्रकरण थाने की जनरल डायरी में दर्ज किया गया है।


खास बातें:
नो पार्किंग में कार खड़ी देखकर भड़क गया था दरोगा
व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को सुनाई खरीखोटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें