फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन में छात्रा को पीटा, पिस्टल तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की पिटाई पर आबूलेन हुक्का बार में मारपीट
विज्ञापन

मेरठ। आबूलेन स्थित हुक्का बार में दूसरे समुदाय के युवक ने एक छात्रा को बेरहमी से पीटा और उसके मुंह में पिस्टल ठूंस दी। इसके विरोध में शनिवार को विहिप कार्यकर्ताओं और मेरठ कॉलेज के छात्रों ने बखेड़ा कर दिया।
शास्त्रीनगर निवासी एक शिक्षक की बेटी एक कोचिंग सेंटर से प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। युवक ने अपना नाम कर्ण भारद्वाज बताया हुआ था, जबकि उसका असली नाम मौ. आलम था। जो लिसाड़ीगेट का निवासी है। जिसके बाद छात्रा ने उससे दूरी बना ली। पुलिस के मुताबिक बुधवार को छात्रा अपनी सहेलियों के साथ आबूलेन सेंट्रल पार्क स्थित हुक्का बार में बर्थडे मनाने गई थी। इस दौरान वहां पहुंचे आलम ने छात्रा को बेरहमी से पीटा। जिससे छात्रा को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

छात्रा के बताने पर शनिवार को छात्रा का भाई विहिप कार्यकर्ताओं के साथ हुक्का बार पहुंचा और वहां की वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिस पर सिक्योरिटी गाड़ों और कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत तोमर, मनीष लोहिया, हर्षित वर्मा, अंकित व नितिन आदि भी पहुंच गए और हंगामा किया। पीड़ित छात्रा ने थाना सदर पर आलम, बार मालिक समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लव जिहाद चलाता है आलम
छात्रों ने बताया कि आलम की हुक्का बार के गार्डों से सेटिंग है। शुक्रवार को गाड़ों के सामने छात्रों को पीटा गया। लेकिन गार्डों ने आरोपी आलम को भगा दिया। शनिवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने हुक्का बार की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता कर दी। यह मामला लव जिहाद का है जिसमें आलम समेत कई युवक शामिल हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि हुक्का बार पर कार्रवाई होगी।


खास बातें:
कर्ण भारद्वाज बनकर की थी आलम नाम के युवक ने छात्रा से दोस्ती
छात्रा ने दूरी बनाई तो किया हमला, आलम समेत पांच नामजद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें