फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की ठगी का आरोपी सरगना जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शेयर ट्रेडिंग में इनवेस्टमेंट करने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को नौचंदी पुलिस ने जेल भेज दिया। ठगी से पीड़ित लोग पुलिस अफसरों से लगातार शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। बुधवार रात को पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि पीड़ित मुकेश की तहरीर पर आरोपी अमित गुप्ता निवासी पांडव नगर और सचिन अग्रवाल निवासी शताब्दी नगर को जेल भेजा गया है। नामजद आरोपी अमित की पत्नी नेहा गुप्ता और देवेंद्र निवासी रिठानी की तलाश है। करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें