फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले से गायब मिले सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेले में अफसरों ने रात को चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को आदेश दिए कि कोई भी वाहन बैरियर से अंदर नहीं जाएगा। ड्यूटी से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज और मेला प्रभारी कमलेश शुक्ला ने नौचंदी मैं पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी सिटी ने तिरंगा गेट, शंभू दास गेट, मोहनदास गेट, रणवीर सिंह गेट, शहीद द्वार पर लगे बैरियर पर पुलिस ड्यूटी चेक की। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी वाहन बैरियर के अंदर नहीं जाएगा। ड्यूटी प्वाइंट पर महिला सिपाही रिंकी और सिपाही मनीष कुमार नहीं मिले। दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें