शाहजहांपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में तीन भाइयों के साथ पहुंचे शराब माफिया ने लाउडस्पीकर बंद नहीं करने पर श्रीमद् भागवत कथा सुन रहे श्रद्धालुओं पर बृहस्पतिवार को लाठी-सरियों से हमला किया था। इतना ही नहीं तोड़फोड़ के मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उसे कार में लेकर चली तो परिवार की महिला ने गाड़ी पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी परिजन घर का ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को चामुंडा देवी मंदिर में शराब माफिया ने अपने तीन भाइयों के साथ लाउडस्पीकर बंद नहीं करने को लेकर लाठी-डंडों एवं सरियों से हमला बोल दिया था। जिसमें कथा सुन रहे भारत भूषण समेत तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़ित भारत भूषण ने शराब माफिया सतपाल तथा उसके तीन भाई छोटे, भूरे तथा ओमप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक आरोपी छोटे को दबोच लिया। पुलिस आरोपी को लेकर चली तो परिवार की महिलाओं ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। वहीं थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही तैनात
हमले के बाद शुक्रवार को भागवत कथा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही
मुख्य खबरें
आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस पर हमला
महिला ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर बरसाए