फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का पिन कोड पूछ डॉक्टर के ख्ााते से उड़ाए 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत बदोली गांव में रहने वाले एक डॉक्टर को अज्ञात शातिर ने एटीएम पिन जानकर 35 हजार का चुना लगा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। शातिरों ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर चिकित्सक को ठगी का शिकार बनाया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।

जानकारी के अनुसार बदौली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम बंद होने की बात कही और एटीएम कार्ड संबंधी अलग-अलग जानकारी मांगी। अशोक कुमार भी शातिर की बातों में फंस गए और सारी जानकारी दे दी। कुछ समय बाद मोबाइल पर 35 हजार रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ तो होश उड़ गए। तब उनको ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार ने तुरंत बैंक पहुंच कर इसकी शिकायत की और एटीएम बंद करवाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अशोक कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दे दी। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन कभी भी किसी ग्राहक का एटीएम पिन नहीं पूछता। इसलिए किसी भी कॉल आने पर अपना पिन साझा न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें