फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने हमे पीटा, इसलिए बाइक छोड़कर भागे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंपनी बाग के पास एक फौजी से मोबाइल छीनने और मौके पर दो बाइक छोड़कर भागने के मामले में मंगलवार को परतापुर बाईपास स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र परिजनों के साथ लालकुर्ती थाने पहुंचे। बताया कि उन्होंने मोबाइल नहीं लूटा था। फौजी ने उनको पीटा था, इसलिए वह बाइक छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

लालकुर्ती की एसएसआई नेहा चौहान ने बताया कि सोमवार को एक फौजी ने सूचना दी कि दो बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने उससे फोन छीन लिया था। वह बदमाशों से भिड़ गए थे तो आरोपी अपनी दोनों बाइक छोड़कर मौके से भाग गए थे। मंगलवार को छात्र अपने परिजनों को लेकर थाने पहुंचे। छात्रों ने बताया कि उन्होंने कोई मोबाइल नहीं लूटा। फौजी ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। वह लूट होने का शोर मचाने लगे थे, फंसने के डर से वह भागे थे। पुलिस ने फौजी को भी थाने में बुलाया। पुलिस का कहना है कि फौजी से मोबाइल छीनने की घटना तो हुई। लेकिन उक्त छात्रों ने नहीं की। इस मामले में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात:
- थाने पहुंचे छात्र, कहा मोबाइल लूट का शोर मचने पर छोड़ भागे थे दोनों बाइक
- कंपनी बाग के पास फौजी से मोबाइल फोन छीनने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें