फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में जा रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनपुर में बाराती को मारी गोली
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में रविवार दोपहर तीन बाइक पर सवार छह लोगों ने बारात में शामिल एक युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए हुसैनपुर के ग्रामीणों ने वहां से गुजर रहे रेवड़ा-रेवडी गांव के लोगों से मारपीट और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोपी रेवड़ा-रेवडी गांव के हैं। मामला दो समुदाय और दो गांवों से जुड़ा होने के कारण तनाव को देखते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। युवक के परिजनों ने तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से मेरठ के ढुगरपुर गांव निवासी शाहिद अल्वी (41) पिछले सात साल से परिवार समेत अपनी ससुराल मुरादनगर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में रह रहे हैं। शाहिद ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार को शाहिद पड़ोसी हारुन के निकाह में शामिल होने जा रहे थे। बंबे के पास तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने शाहिद अल्वी को रोका और सरिये से पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर में तमंचे से गोली मार दी। आरोपी वारदात कर मुरादनगर की ओर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायल शाहिद को अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते उसे गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल रेफर किया गया। बाद में शाहिद को गाजियाबाद से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते से गुजर रहे रेवड़ा रेवड़ी गांव के लोगों से मारपीट और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि मामला दो समुदायों से जुड़ा है। हुसैनपुर और रेवड़ा रेवड़ी गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों के अनुसार दो माह पूर्व शाहिद अल्वी का रेवड़ा रेवड़ी गांव निवासी सुनील गुर्जर उर्फ सेठ से झगड़ा हुआ था। सुनील ने शाहिद की पिटाई कर दी थी। शनिवार शाम सुनील हुसैनपुर के महावीर से मिलने आया था। जब वह लौट रहा था तो शाहिद ने अपने बेटे के साथ मिलकर उससे मारपीट की। तब लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया। बताया गया कि पिटाई का बदला लेने के लिए ही सुनील ने साथियों के साथ मिलकर शाहिद को गोली मार दी। आरोप है कि घटना के बाद हुसैनपुर के ग्रामीणों ने रेवड़ा रेवड़ी के लोगों से नाम पूछ-पूछकर मारपीट की। दो गांवों के लोग आमने-सामने आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ सदर आतिश कुमार ने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें