फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के मौत के बाद ससुरालियों ने बच्चे को छीनकर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। लोहियानगर निवासी एक महिला के पति की एक वर्ष पूर्व बुखार से मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने बच्चे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने इस बाबत थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ के ग्राम बनखंडा निवासी विवाहिता के अनुसार उसका विवाह अप्रैल 2014 में लोहियानगर निवासी अखलेश पुत्र बिजेंद्र से हुआ था। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। करीब एक वर्ष पहले अखिलेश की बुखार के चलते मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इस पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ ले जाने के लिए समझौते की मांग की। जिसमें पंचायत में ससुराल पक्ष को 4.5 लाख रुपये की रकम देना तय हुआ। समझौते के कई माह बाद भी ससुराल वालों ने रकम नहीं दी और न ही विवाहिता का सामान लौटाया। शनिवार को विवाहिता अपना सामान लेने ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उससे बेटी को छीन लिया तथा विवाहिता को घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें