फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना के सामने ही यूवक से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को थाने के सामने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को साथ लेकर कांबिंग कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव धनतला निवासी गौरव पुत्र भीम सिंह बाइक पर सवार होकर खरखौदा कस्बा आया था। गौरव का कहना है कि उसका खरखौदा कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बचत खाता है। उसके खाते में कहीं से नकदी आनी थी। गौरव थाने के सामने पहुंचा तो उसके मोबाइल पर खाते में नकदी आने का मैसेज आया। गौरव जेब से मोबाइल निकालकर मैसेज पढ़ने लगा। इसी दौरान हापुड़ की ओर से तेजी से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। गौरव ने शोर मचाया परंतु बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लेकर मेरठ की ओर भाग गए। पीड़ित ने थाने में घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस पीड़ित को साथ लेकर रोड पर निकली तथा काबिंग की। हालांकि सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें