दौराला। चिरौड़ी गांव में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने सपा नेता के भाई की जमकर पिटाई की तथा धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में दी है।
दौराला के चिरौड़ी गांव निवासी सपा नेता बिट्टू चिरौड़ी के भाई नितिन का गांव के ही दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद है। बताया कि बीती रात दोनों युवकों ने नितिन को रोक लिया और पुराने विवाद को लेकर उससे मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित नितिन ने दौराला थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।