फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर पुजारी और मजदूरों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मवाना खुर्द के निकट सांधन पुलिया स्थित शिव मंदिर में शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने मंदिर के पुजारी और लेबर को बंधक बना लिया। विरोध करने पर पुजारी को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने पुजारी से 18 सौ रुपये तथा चार मजदूरों से 2850 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद करके फरार हो गए। सुबह पहुंचे ग्रामीणों ने पुजारी और चार मजदूरों को मुक्त कराया। वारदात से क्षुब्ध ग्रामीणों ने हंगामा करके मेरठ-मवाना मार्ग जाम लगा दिया। थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मवाना खुर्द से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले सांधन पुलिया के निकट शिव मंदिर स्थित है। इसमें फूल भारती पुत्र शंकर भारती निवासी ग्राम भड़ौली बागपत पुजारी है। शनिवार की रात खजूर काटने वाले चार मजदूर भी आश्रय पाने के लिए मंदिर में ही रुक गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे लगभग दस नकाबपोश बदमाश हाथों में तमंचे एवं छुरियां आदि लेकर मंदिर में घुस गए। उन्होंने यहां पर पुजारी को बंधक बना लिया तथा विरोध करने पर तमंचे की बट से हमलाकर घायल कर दिया। वहीं, छुरी से पेट पर भी वार किया। इसके बाद दो बदमाश पुजारी के पास रुके तथा शेष मजदूरों के कमरे में पहुंचे और उनको बंधक बनाकर मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने मंदिर के तीन दानपात्रों को तोड़कर नगदी लूट ली। बदमाशों ने पुजारी से 18 सौ रुपये, गैस सिलेंडर, हाथ की घड़ी, तीन एल्यूमीनियम के भगोने, 4 बाल्टी, 6 डोंगे स्टील के लूट लिये। वहीं, मजदूरों से 2850 रुपये, मोबाइल एवं हाथ की घड़ी लूट ली। इसके बाद इन सभी को कमरे में बंद करके फरार हो गए। सुबह में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर के हालात देख पुजारी को आवाज लर्गाई। जानकारी मिलने पर पुजारी और मजदूरों को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा करके मवाना-मेरठ मार्ग जाम कर दिया। इसकी जानकारी पाकर थाना प्रभारी परविंदर सिंह मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने 48 घंटे में वारदात करने का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं, मंदिर के पुजारी फूल भारती ने 9-10 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सभी बदमाश युवा थे
बदमाशों ने मंदिर में शरण लेने वाले मजदूरों से भी मारपीट की। मजदूर केहर सिंह, लखीराम, इलम सिंह व गोरखा पुत्रगण ताहर सिंह निवासी सांगाखेड़ा सहारनपुर थे। उनका कहना है कि सभी बदमाश 20 से 25 वर्ष की उम्र के थे। केवल एक बदमाश का मुंह खुला था शेष सभी ने मुंह को कपडे़ से ढका हुआ था।

नहीं खड़ी थी यूपी 100 गाड़ी
मंदिर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बेखौफ थे। वे रात करीब 9.30 बजे मंदिर में घुसे और 12 बजे के बाद बाहर निकले। इस दौरान मंदिर के सामने से सीओ मवाना गुजरे थे। यहां पर अक्सर यूपी 100 गाड़ी खड़ी रहती है। यह वारदात के समय वहां पर नहीं थी। यूपी 100 गाड़ी पर तैनात सिपाही श्रीपाल ने बताया कि बीती रात सीओ के आदेश पर वे लोग रिलायंस पेट्रोल पंप पर खडे़ थे। उन्हें वारदात की जानकारी सुबह सात बजे हुई।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड ने जांच की
मंदिर में वादात की जांच के बाद डॉग स्क्वायड पहुंची। डॉग मंदिर में घूमकर खेतों की ओर चला गया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की तथा फिंगर प्रिंट आदि लिये।
मुख्य बातें
बदमाशों ने मवाना खुर्द के समीप सांधन पुलिया स्थित शिव मंदिर में की वारदात
नकाबपोश सभी बदमाश 20 से 25 उम्र के बीच के थे
पुजारी को घायल करके 18 सौ रुपये तथा मजदूरों से 2850 रुपये और मोबाइल लूट ले गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें