फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक युवक पर लगाया पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर मोहल्ले के ही युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी महिला ने बताया कि उसकी विवाहित पुत्री को मोहल्ले का ही युवक एक तीन दिन पूर्व बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी करीब तीन साल पहले बहसूमा निवासी युवक से हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। पुत्री अपने पति के साथ मवाना में रह रही थी। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले की एक युवती उसे बुलाने आई थी। उसने युवती एवं आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि मामले की जांच करके पुत्री को बरामद कराया जाएगा।

सौभाग्य स्कीम के तहत नौ गांव चुने गए
मवाना। सौभाग्य स्कीम अंतर्गत विद्युत निगम के मवाना डिविजन से 19 गांवों को चुना गया है। जिसके अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारकों को फ्री कनेक्शन आदि दिए जाएंगे। एसडीओ योगेंद्र बजाज ने बताया कि केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना में मवाना डिविजन से 19 गांवों को चुना गया है। जिसमें प्रत्येक गांव में प्रत्येक बीपीएल कार्ड धारकों को योजना के तहत फ्री कनेक्शन, एलईडी बल्ब और बोर्ड आदि दिए जाएंगे। हालांकि एपीएल कार्ड धारकों से पचास रुपये प्रतिमाह दस महीने तक वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो की अनुमति ली
मवाना। छात्रसंघ चुनाव नजदीक आते ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने रोड शो के लिए अनुमति लेनी शुरू कर दी है। कृषक डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुमित निवासी पलड़ा ने थाने पहुंचकर सोमवार को रोड शो निकाले जाने की अनुमति ली। प्रत्याशी सुमित ने बताया कि चुनाव 22 दिसंबर को होगा। इससे पहले रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन दिखाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ गोलू, गौरव, विपिन एवं विशू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें