ग्राम राफन निवासी महिला के अनुसार अवैध कब्जे की शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया।
गांव राफन में अवैध कब्जे की शिकायत करने पर महिला सरला पत्नी राजवीर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए उसे भगा दिया। वहीं, थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि कोई महिला थाने नहीं आई है। राजवीर ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त से शिकायत की थी। उसने कहा कि गांव के कुछ व्यक्ति सरकारी रास्ते एवं नाली पर बीते 35 वर्ष से फसलें उगा रहे हैं। उस पर अवैध निर्माण भी कर लिया है। वह इसकी कई बार तहसील दिवस में शिकायत कर चुका है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
पत्र में कहा कि आरोपी उल्टे उसके खेत में रास्ता बताकर उसके तथा उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। उसके भाइयों के मकान का निर्माण भी रुकवा रहे हैं। आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोपियों से नाली एवं रास्ते कब्जा मुक्त कराने की मांग की। वहीं, राजवीर ने आरोप लगाया कि शाम को आरोपियों ने उनसे मारपीट की। जिसमें उसकी पत्नी सरला घायल हो गई। वे लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। अब वे एसएसपी से शिकायत करेंगे। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि एसडीएम के आदेश पर तहसील टीम गांव में गई थी। टीम ने अवैध दीवार हटवाई है। थाने से भगाने का आरोप निराधार है।
मुख्य बातें
ग्राम राफन निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की शिकायत की
थाना प्रभारी ने आरोप निराधार बताया है