फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभाष की तलाश में छावनी बना खेड़ा, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/मेरठ। आभाष के अपहरण की जानकारी पर खेड़ा में ही नहीं बल्कि ठाकुर चौबीसी के कई गांवों में अफरातफरी मच गई। खेड़ा गांव को छावनी बना दिया गया है। एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर एसपी देहात राजेश कुमार ने चार टीमें लगाई हैं। सीओ सरधना संतोष कुमार, एसओ सरधना धर्मेंद्र राठौर, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वाएड की टीम बच्चे की तलाश में लगी है। पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने जहां एक तरफ जंगल में और तालाब में आभाष की तलाश की तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आसपास के घरों में सर्च अभियान चलाया। घरों का कोना-कोना छान मारा कि कहीं किसी ने आभाष के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दी हो। वहीं सलावा, अक्खेपुर, भामौरी, राधना, कुशावली और आसपास के गांवों के प्रधान व जिपं सदस्य भी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


तांत्रिकों पर पुलिस की नजर
एसपी देहात का कहना है कि तीन साल का बच्चा यदि खुद जाता तो आसपास में मिल जाता। ऐसे में यही लगा रहा है कि कोई बच्चे को उठाकर ले गया। इसमें पुलिस आसपास के तांत्रिकों ओर नशेड़ियों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस ने फिरौती मांगे जाने की घटना से इंकार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित के परिवार वालों की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है।
विज्ञापन

खास बात
पुलिस ने घर, जंगल, तालाब में भी किया तलाश, चार टीम लगीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें