फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पर कार्रवाई की मांग को दोनो समुदाय के लोगों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के तीन छात्रों ने बुधवार को एक दुकानदार से रंगदारी मांगी। उन्होंने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी तथा दुकान के गल्ले से हजारों रुपये लूटकर ले गए। शोर सुनकर लोगों ने एक छात्र को दबोच लिया। उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। भीड़ ने आरोपी छात्र की जमकर पिटाई की तथा पुलिस को सौंपा दिया। इस पर दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे। दुकानदार पक्ष ने रंगदारी मांगने और गल्ला लूट का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे समुदाय के लोगों ने बिना वजह छात्र की बेरहमी से पिटाई करने और संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। वहीं, कोतवाली पर करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।
चौक बाजार निवासी सजल जैन पुत्र संजय का जरनल स्टोर है। सजल जैन का कहना है कि उसकी दुकान पर तीन छात्र आकर कई दिन से रंगदारी मांग कर रहे थे। वे जान से मारने की भी धमकी दे रहे थे। इसको लेकर दो दिन पूर्व भी दुकानदार और छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। बुधवार सुबह करीब दस बजे सजल दुकान पर बैठा था। नगर के एक स्कूल के कक्षा नौ के दूसरे समुदाय के तीनों छात्र दुकान पर पहुंचे। उनकी दुकानदार सजल से कहासुनी हुई। इस पर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। इस पर दो छात्र भाग निकले परंतु पीरजादगान निवासी एक छात्र को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुुलिस को सौंप दिया। दुकानदार से रंगदारी मांगने की जानकारी हुई तो भाजपाई और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। वहीं, दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोग भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दुकानदार पक्ष के लोग मुकदमा दर्ज कराकर तीनों आरोपी छात्रों को जेल भिजवाने की मांग पर अड़ गए। वहीं, दूसरे समुदाय के लोग छात्रों को निर्दोष बताकर बिना कार्रवाई के ही छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। इस पर कुछ लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। इस पर नगर के सर्व समाज के गण्यमान्य लोग थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता कराया। इस पर बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन, सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सैयद मुमताज अली, समाजसेवी सूर्यदेव त्यागी, सुशील कुमार, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, ऐनुद्दीन शाह, निवर्तमान चेयरमैन असद गालिब, विपिन त्यागी, पंकज जैन, संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक, नीरज जैन समेत सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
भीड़ के पहुंचने पर दो छात्र भाग निकले, एक की जमकर धुनाई की
दोनों समुदाय के लोगों ने चार घंटे तक कोतवाली पर किया हंगामा
गण्यमान्य लोगों के हस्तक्षेप पर छात्र को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें