फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा/सरूरपुर। रविवार की रात सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलीना में एक दैनिक अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें वह चाकू लगने से घायल हो गया। पीड़ित ने आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। वहीं, पुलिस ने चार लोगों गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कलीना निवासी अरुण शर्मा पुत्र शिवकुमार दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत है। वह रविवार रात में अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आधा दर्जन पड़ोसी उसके घर के अंदर आ धमके और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वहीं, चाकू के हमले से घायल हो गया। उसके परिजनों ने बमुश्किल उसे बचाया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन उसे लेकर के अस्पताल पहुंचे। वहीं, पीड़ित की ओर से खिवाई चौकी पर रविदत्त, रामभजन, मोहर सिंह पुत्रगण मूलचंद रिंकू पुत्र रविदत्त, रोहित पुत्र रामभजन आदि के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। वहीं, पुलिस ने चार आरोपियों को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें