बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने रविवार को मेडिकल-काजीपुर संपर्क मार्ग पर बाइक सवार भाई, बहन और मां से सोने-चांदी के जेेवरात और नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव रोशनपुर शलैमाबाद निवासी विजय पुत्र ओमप्रकाश, विजय की मां और मौसेरी बहन रूपाली बाइक पर सवार होकर काजीपुर-मेडिकल संपर्क मार्ग से जागृति विहार में बीमार मौसी कमलेश को देखने गए थे। वहां से दोपहर में करीब तीन बजे लौटते समय ये लोग इसी रास्ते से गुजर रहे थे। गांव काजीपुर के जंगल में अपाचे सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे। ये लोग जंगल में पहुंचे तो बदमाशों ने उसकी बाइक को धकेल दिया। जिससे बाइक गिर गई। अपाचे सवार हेल्मेट पहने एक बदमाश विजय को गन प्वांइट पर ले लिया तथा चकरोड में धकेल दिया। इसके बाद बदमाश रुपाली से सोने के चार कडे़, सोने का सेट, दो अंगूठी और हजारों की नगदी से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित विजय ने तुरंत ही मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पीड़ित पक्ष को साथ लेकर कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं, पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
अपाचे सवार हथियारबंद बदमाशों मेडिकल-काजीपुर मार्ग की वारदात
पुलिस ने कांबिंग की परंतु सफलता हाथ नहीं लग सकी