फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावड़ में कबाब के लिए मीट निकालना दुकानदार को पडा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़।
विज्ञापन

कस्बे में रविवार शाम बवाल होने से बमुश्किल बचा। बिना अनुमति के दुकान खोलकर कबाब के लिए मीट निकालना दुकानदार को भारी पड़ गया। पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले आई। इसके विरोध में कुरैशी बिरादरी के लोग एकत्रित होकर चौकी पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने दरोगा से हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स लावड़ चौकी पहुंची और बवालियों की तलाश में दबिश दी।
कस्बे के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी अमन मीट मार्केट में बिना अनुमति दुकान खोलकर कबाब के लिए मीट बेच रहा था। इसी बीच इंचौली थाने में तैनात दरोगा दिनेश मलिक वहां से गुजर रहा था। उसने दुकानदार से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो उसने लाइसेंस नहीं होने की जानकारी दी। इस पर दरोगा दुकानदार को हिरासत में लेकर चौकी पर ले आया और दुकान नहीं खोलने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। इस पर कुरैशी बिरादरी के दर्जनों लोग एकत्र होकर चौकी पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि शासन से ईद-उल-अजहा पर 72 घंटे दुकान खोलने की परमिशन है। पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने दरोगा दिनेश मलिक की कार्रवाई के विरोध में हंगामा कर दिया और दरोगा से नोकझोंक होने लगी। इस दौरान कुछ लोगों की दरोगा से हाथापाई तक हो गई। हंगामा बढ़ता देख चौकी प्रभारी विकास चौहान ने आला अधिकारियों को फोन करके पूरे मामले से अवगत कराया और फोर्स की मांग की। अधिकारियों का आदेश मिलते ही गंगानगर, इंचौली, दौराला और लालकुर्ती पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसे देख हंगामा करने वाले रफू-चक्कर हो गए। हंगामा करने वालों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नही लग सका। चौकी प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है इनका
हंगामा और बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। हंगामा करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया जाएगा। -अशोक कुमार, एसओ इंचौली

मुख्य बातें
कुरैशी बिरादरी के लोगों का चौकी पर हंगामा
दरोगा से नोकझोंक और हाथापाई
हंगामा करने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा, दबिश जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें