दुष्कर्म मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
पांच दिन पूर्व स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर रेप के मामले में सीओ किठौर के आदेश के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री माछरा स्थित कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि 25 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह घर से स्कूल जा रही थी। इस बीच कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर उसे बाइक पर बैठा लिया और उसे ईख के खेत में ले गये। छात्रा के साथ युवकों ने रेप का प्रयास किया। इस बीच युवकों ने उसकी आपत्ति जनक फोटो और वीडियो भी बनाई। पीड़ित की शिकायत पर सीओ किठौर ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये। उधर पुलिस ने मुकदमा कायम कर पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने अमरपुर निवासी निखिल पुत्र सुनील, पसवाड़ा निवासी आकाश पुत्र अमरपाल को नामजद किया। थाना प्रभारी किशनपाल सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
पहले रिपोर्ट अब समझौते का प्रयास
थाना प्रभारी किशन पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक गुहार लगाई। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों पक्ष फैसले की बात कर रहे हैं। उधर, पुलिस फैसले को मानने को तैयार नहीं है।