फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी से लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर।
थाना क्षेत्र के पथौली-रासना संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह डाक्टर के पास जा रहे किराना व्यापारी से अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। बाद में थाने में अज्ञात में तहरीर दी।
विज्ञापन

करनावल निवासी मनोज कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह की कस्बे में किराना की दुकान करता है। वह बुधवार सुबह अपनी मोपेड से मेरठ चिकित्सक से दवाई लेने जा रहे थे। पथौली रासना संपर्क मार्ग पर पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश उसको गन प्वाइंट पर खेत के अंदर ले गए। बदमाशों ने उनकी जेब के रखे सात हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। खेत में काम करने जा रहे लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें