मवाना। हरे कृष्णा मवाना हस्तिनापुर धाम के संस्थापक स्वामी रघुराम चंद्रदास महाराज पर हुए हमले की बाबत ग्राम प्रधानों की बैठक में सीओ के नाम भेजे पत्र में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
हरे कृष्णा मवाना हस्तिनापुर धाम के संस्थापक स्वामी रघुराम चंद्रदास महाराज ने पत्र में बताया कि धाम पर ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें कुछ दिन पहले जमीन कब्जाने की नियत से पारिजनों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। वहीं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई एवं स्वामी की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। स्वामी ने बताया कि बैठक में प्रमेंद्र कुमार, अरुण कुमार, जयप्रकाश, विक्रम सिंह, जयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि प्रधान उपस्थित थे।
लापता व्यक्ति का सुराग नहीं
मवाना। ढिकौली कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र गरीबदास ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका भाई घनश्याम 18 अगस्त को घर से रुपये लेकर गाड़ी छुड़ाने के लिए हरियाणा गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा है। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला तथा उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने सकुशल बरामदगी की मांग की है।