हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया
सरधना (ब्यूरो)। मोहल्ला ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय शहजाद पुत्र निजामुद्दीन ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय गृह क्लेश के चलते सल्फास खा लिया था। शहजाद को उपचार के लिये सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया हैं।
शहीद दिवस पर कार्यक्रम आज
सरधना (ब्यूरो)। ग्राम भामौरी में 18 अगस्त को शहीद दिवस मनाया जाएगा। प्रधान पति अजय और पूर्व प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोटो की चौपाल पर हवन होगा। गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं, शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी जाएगी।