फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडारोहण का बहिष्कार, कैंडल मार्च, आठ घंटे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। कृषि विश्वविद्यालय में शामली निवासी पीएचडी छात्र राहुल चौधरी द्वारा सोमवार को आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ गया। स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने झंडारोहण का बहिष्कार किया। वहीं, बुधवार को मृतक छात्र के परिजनों, भाकियू और छात्र नेताओं ने एग्रीकल्चर कॉलेज पर करीब आठ घंटे धरना दिया। जनाक्रोश के आगे झुके वीसी ने प्रमुख मांगें मान लीं। उधर, दौराला पुलिस ने नामजद आरोपी प्रोफेसर राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे कॉलेज पहुंचे मृतक छात्र के परिजनों, भाकियू जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, युवा विंग अध्यक्ष नवाब अहलावत, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, रालोद महासचिव राजकुमार सांगवान, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, सौरभ सिंह छात्र संघ अध्यक्ष मेरठ कॉलेज, संजय चौधरी, मोहित चौधरी, राजदीप विकल, संदीप चौधरी, अवनीश काजला, अनुज जावला, आदेश प्रधान, गौरव जिटौली, राजीव बालियान, अंकित, सुशांत आचार्य, रविंद्र दौरालिया, अंकुर राय, विनोद जिटौली, जावेद, सचिन चौधरी आदि ने धरना शुरू कर दिया। मुख्य मांगें छात्र के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, सुसाइड नोट में जिन शिक्षकों के नाम हैं, उन पर कार्रवाई कराने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और छात्र संघ चुनाव बहाल कर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच करानी थीं।
वीसी सभा कक्षा में हुई वार्ता
धरना स्थल पर एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, सीओ दौराला विजय प्रकाश और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल आधा दर्जन थानाध्यक्षों, पीएसी और आरएएफ के साथ पहुंचे। राहुल देव और राजकुमार सांगवान वीसी डॉ. गया प्रसाद को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जिसको लेकर उनकी सीओ दौराला से नोकझोंक हो गई। काफी हंगामे के बाद इन सभी नेताओं की कुलपति सभा कक्ष में एसडीएम सरधना राकेश कुमार की मौजूदगी में वीसी और विवि प्रशासन के साथ वार्ता हुई। इस दौरान 95 साल के भाकियू नेता ईलम सिंह ने विवि प्रशासन को कार्यों में सुधार लाने की नसीहत दे दी।
विज्ञापन

यह बनी सहमति
करीब दो घंटे वार्ता के बाद वीसी डॉ. गया प्रसाद ने पीड़ित पक्ष को पांच लाख रुपये आर्थिक मदद देने, मृतक छात्र के छोटे भाई को आउट सोर्स पर तत्काल नौकरी देने, सरकारी नौकरी के लिए तय प्रक्रिया में वरीयता देने और आरोपी शिक्षकों के खिलाफ जांच समिति गठित करने पर सहमति जतायी। वीसी के अनुसार आरोपी प्रोफेसर को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। दोनों पक्षों में सहमति के बाद देर शाम धरना समाप्त हुआ।
चार किमी कैंडल मार्च
कृषि विवि के छात्रों ने मंगलवार को झंडारोहण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। शाम को विवि से चौहान मार्केट तक करीब चार किमी कैंडल मार्च निकालकर छात्र राहुल के लिए न्याय मांगा। तय हुआ कि आज बृहस्पतिवार को विवि परिवार में शोक सभा होगी। जिसमें जयंत चौधरी भी शामिल होंगे।
मेरे पति को गलत फंसाया: रमा सिंह
प्रो. राजबीर सिंह की पत्नी रमा सिंह ने वीसी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाते कहा कि वह कैंसर से पीड़ित हैं, उनके पति को जाति विशेष के लोगों के इशारे पर फंसाया गया है। पुलिस और विवि प्रशासन ने एकतरफा कार्यवाही की है। अगर उसे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार विवि प्रशासन होगा।
विज्ञापन

खास बात
- शामली निवासी छात्र द्वारा कृषि विवि में आत्महत्या करने का मामला
- पुलिस ने नामजद आरोपी प्रो. राजवीर सिंह को जेल भेजा
- जनाक्रोश के आगे झुके वीसी, वार्ता में मानीं प्रमुख मांगें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें