फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सांधन के यवक रोहित की कार की टक्कर से मौत के मामले में थाना प्रभारी से मिले गांव वाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व बदमाशों की गाड़ी का पीछा करते समय कार की टक्कर लगने से हो गई थी रोहित की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना
दो दिन पूर्व बदमाशों का पीछा करते समय रिलायंस पेट्रोल पंप मालिक की कार को बदमाशों ने टक्कर मार दी थी। इसकी चपेट में आने से गांव सांधन निवासी युवक रोहित की मौत हो गई थी। इस मामले में ग्रामीण सोमवार को थाना प्रभारी से मिले। उन्होंने आरोपी रिलायंस पेट्रोल पंप मालिक को गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी विजय कुमार ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
दो दिन पूर्व रिलायंस पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर बदमाश बिना भुगतान किए तेल डलवाकर भाग रहे थे। इस पर पंप मालिक गजेंद्र ने सेल्समैन सनी के साथ अपनी कार से बदमाशों का किया था। सांधन पुलिया के निकट ओवरटेक कर बदमाशों की कार को रोका। बदमाशों ने पंप मालिक की कार में टक्कर मार दी थी। जिससे पंप मालिक की कार रजवाहे में पलट गई थी तथा इसके पीछे बदमाशों की कार भी गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारों की चपेट में आने से गांव सांधन निवासी रोहित पुत्र सुभाष की मौत हो गई थी। इस संबंध में पंप मालिक गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीण रोहित की मौत के संबंध में सोमवार को भोला चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजय कुमार से मिले। उन्होंने आरोपी पंप मालिक गजेंद्र को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। वहीं, रोहित के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की। थाना प्रभारी विजय कुमार ने शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें