फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट्रोल पंप से बिना पैसे तेल डलवाकर भाग रहे कार सवार को ओवर टेक कर पंप मालिक द्वारा रोकने के प्रयास में दोनों कारे राजवाहे में ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंधन भरवाने के बाद भुगतान किए बिना भाग रहे बदमाशों की कार का पीछा कर रहा था पेट्रोल पंप मालिक
विज्ञापन

बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक की कार टक्कर मारकर रजवाहे में गिरा दी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
रिलायंस पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग रहे कार सवार को ओवरटेक कर रोकने के प्रयास में पंप मालिक की कार में बदमाश ने टक्कर मार दी। इससे दोनों कार रजवाहे में जाकर गिरीं। वहीं, इनकी चपेट में आने से वाहन के इंतजार में खड़ा गांव सांधन निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, बदमाश मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गए। उधर, पंप मालिक एवं सेल्समैन भी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सांधन पुलिया पर जाम लगा दिया। इस पर थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
मेरठ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शाम करीब छह बजे हुंडई एसेंट कार सवार दो युवक पहुंचे। पंप पर उपस्थित सेल्समैन प्रवीण कुमार ने बताया कि कार सवार युवकों ने 1010 रुपये का ईंधन डलवाया। इसके बाद बिना भुगतान किए कार तेज गति से लेकर भागने लगे। इस पर उसने शोर मचाया तो पंप मालिक गजेंद्र एवं सेल्समैन सनी स्वीफ्ट कार से बदमाशों का पीछा करने लगे। सांधन पुलिया से पहले पंप मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की कार को ओवरटेक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पंप मालिक की स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार रजवाहे में पलट गई। वहीं, बदमाश कार से नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार भी रजवाहे में जा गिरी। इस दौरान कारों की चपेट में आने से गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा रोहित पुत्र सुभाष निवासी सांधन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बदमाश कार से निकलकर जंगल की ओर फरार हो गए। वहीं, पंप मालिक गजेंद्र एवं सेल्समैन सनी घायल अवस्था में कार से निकले तथा इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। वहीं, घायल रोहित को भी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रोहित को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने बदमाशों की गाड़ी में आग लगा दी। उसे समय रहते बुझा दिया गया। थाना प्रभारी विजय कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। उधर, विधायक दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे तथा रोहित के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, सांधन निवासी अजय पुत्र कंवरपाल ने थाने में दी तहरीर है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रोहित के पिता पेपर मिल में काम करते थे। एक वर्ष पूर्व बायलर फटने से वह दोनों पैर खो चुके हैं। वहीं, रोहित इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर प्रतियोगिता के लिए कोचिंग कर रहा था। उसके परिवार की आर्थिक स्थित बहुत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें