अमर उजाला ब्यूरो
लावड़।
कस्बे में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगा ली। परिजन खेत से लौटे तो उन्होंने कमरे में शव लटका देखा। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा तथा पुलिस को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
लावड़ के मोहल्ला टंकीयान निवासी एक व्यक्ति का परिवार रविवार सुबह खेत में काम करने गया था। घर पर उसका 18 वर्षीय पुत्र अकेला था। बताया कि इसी दौरान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। खेत पर काम निपटाकर परिजन घर लौटे तो बेटे को लटका देख कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा और पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी नहीं लग सकी। वहीं, लावड़ पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं ह्रै।
मुख्य बातें
परिजन खेत से लौटे तो पंखे से लटका मिला शव
परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार