फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगढी में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थित में मौंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना।
थाना क्षेत्र के गांव नवाबगढी में सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंगलवार सुबह किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को गांव में महिला की पीटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिहार निवासी रजिया (40) पुत्री इद्रीश का निकाह 14 साल पहले नवाबगढी निवासी शाहिद पुत्र ताहिर से हुआ था। रजिया के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पति मजदूरी करता हैं। पति के अनुसार सोमवार देररात रजिया की हालत खराब हो गई थी। उसे चिकित्सक के यहां लेकर गए तो उसने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि इसी गांव में रजिया की छोटी बहन का भी निकाह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर महिला को पीटकर और करंट लगाकर हत्या किए जाने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ की। करीब आठ घंटे बाद दोपहर ढाई बजे पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में सरधना थाना इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से नवाबगढी में महिला की मौत की सूचना मिली थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख बातें==
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें