फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच शातिर लुटेरे और वाहन चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
पुलिस ने अलग-अलग तीन जगहों से पांच शातिर लुटेरे और वाहन चोर दबोचकर 50 से अधिक घटनाओं को खुलासा किया है। तीन लुटेरों से पर्स, मोबाइल और लूटा हुआ पैसा बरामद किया है। वहीं, शातिर वाहन चोरों से पुलिस ने पांच चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने मंगलवार दोपहर घंटाघर स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें पांचों आरोपियों को मीडिया से रूबरू कराया। एसपी सिटी ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिवसुंदर उर्फ शिवा निवासी निदोरी करछना इलाहाबाद को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में 21 लूट की घटना कबूली है। रविवार को वेस्टर्न कचहरी रोड पर मोहनसिंह की कंफैक्शनरी में आरोपी अक्षय और विनय उर्फ विकास के संग शिवा भी मौजूद था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद शिवा को गिरफ्तार किया। लिसाड़ीगेट पुलिस ने शातिर लुटेरे राशिद और अरशद निवासी ढवाईनगर नौचंदी पकड़े हैं। आरोपियों ने बताया कि वह पर्स, मोबाइल लूट की आठ घटना कर चुके हैं। सदर पुलिस ने शातिर वाहन चोर राहुल उर्फ चक्की निवासी दाल मंडी सदर व रोहित निवासी सोफीपुर पल्लवपुरम दबोचे है। उनसे चार बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई। उन्होेंने 22 वाहन चोरी करना कबूला है।
विज्ञापन


अनसुलझी सारी घटना खोली
शहर में मोबाइल, पर्स, चेन स्नैचिंग की अनसुलझी सभी वारदात शातिर अक्षय, विनय और शिवा पर पुलिस ने खोल दी। पुलिस का दावा है कि इन लुटेरों का बड़ा गैंग है, जिसमें करीब आठ से दस लोग शामिल हैं। अक्षय व उसके भाई विनय को मंगलवार जेल भेज दिया था। शिवा की गिरफ्तारी मंगलवार को बताई और बुधवार जेल जाएगा। उनका एक और साथी मनोज राणा भी गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस अभी पूछताछ करने में जुटी है।

आरोपी को पहचाना
लुटेरों के गैंग पकड़ा गया, इसका पता लगने पर दो दिन से लूट की शिकार महिलाएं और पुरुषों का भी थाने में जमावड़ा लगा है। तीन महिलाओं ने लुटेरों को पहचाना, लेकिन कई महिलाओं ने उनको पहचान से इंकार किया। पुलिस खाली पर्स और खराब मोबाइल को दिखाकर आरोपियों की पहचान करा रही है। पुलिस का दावा है कि गंगानगर, शास्त्रीनगर और सिविल लाइन की तीन महिलाओं ने खुद थाने आकर आरोपी शिवा की पहचान की है।
विज्ञापन


इन घटनाओं के खुलने का दावा
एसपी सिटी ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दौराला में पर्स, नौ अप्रैल को गंगानगर में मोबाइल, 14 अप्रैल को गंगानगर आई ब्लाक में पर्स, 17 अप्रैल को गंगाधाम के पास पर्स, 18 अप्रैल को गंगानगर में पर्स, 23 अप्रैल को गंगानगर कसेरू बक्सर में पर्स, दो मई को गंगानगर में मोबाइल, तीन मई को मवाना बस अड्डे के पास पर्स, चार मई को साकेत में पर्स और मोबाइल, छह मई को संजयनगर सिविल लाइन में पर्स और मोबाइल छीना। आठ मई को बेगमपुल के पास पर्स और मोबाइल, नौ मई को पीएल शर्मा रोड पर मोबाइल और पर्स, दस मई को जेलचुंगी पर पर्स, 15 मई को गढ़ रोड पर मोबाइल, 19 मई को आनंद हॉस्पिटल के पास मोबाइल और एक जून को इमली चौराहे से मोबाइल और पर्स छीनना आरोपियों ने कबूल किया है।

मुख्य बातें
सिविल लाइन ने शातिर लुटेरा दबोचा, कबूली 21 घटनाएं
सदर बाजार ने दो वाहन चोर पकड़े, कबूली 22 बाइक चोरी
लिसाड़ीगेट पुलिस ने दो लुटेरे धरे, आठ लूट कबूली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें