फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद सुलझाने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में जमीन के विवाद को लेकर चल रही वार्ता के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि वह शव का पोस्टमार्टम कराएंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी इलम चंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को सेठपाल साथी नरेंद्र, योगेश, श्रीपाल, मुकेश आदि के साथ भाई हंसराज के मकान पर कुछ कागजों पर अंगूठा लगवाने के लिए आए थे। इस दौरान सभी लोगों के बीच बातचीत चल रही थी। तभी अचानक सेठपाल उठकर जाने लगा तो वह किसी चीज में उलझ कर नीचे गिर गया और घायल हो गया। जब हंसराज हड़बड़ाहट में वहां से जाने लगा तो वह भी रास्ते में लगे खूंटे में अटक कर नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद घायल सेठपाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, हंसराज के परिजनों का कहना है कि वह शव का पोस्टमार्टम कराएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुज्जुरवाड़ा में जमीन के विवादी को लेकर चल रही वार्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें