फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ कई महीने से दुष्कर्म किए जाने तथा परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित के पिता ने रविवार को दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने बताया कि करीब तीन-चार माह से गांव के ही युवक उसकी पुत्री से दुष्कर्म कर रहे थे। वे परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि जब वह एवं उसकी पत्नी घर पर नहीं होते थे तो आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। इससे परेशान किशोरी ने माता-पिता को जानकारी दी। इस पर वे पीड़ित के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें