फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर नहर में फेंका शव, घूमने गई है...

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव नहर में फेंका
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने की वारदात
मायके वालों को 25 दिन से कर रहे थे गुमराह, आरोपी देवर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। कई दिनों से ससुराल वाले मायके पक्ष के लोगों को गुमराह कर रहे थे। होली के दिन भी बेटी ससुराल में नहीं मिली तो पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के देवर से पूछताछ की तो पता चला कि 25 दिन पहले महिला की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था।
पुलिस लाइन में एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी देहात अविनाश पांडेय ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि परतापुर क्षेत्र के रिठानी निवासी जोगेंद्र सिंह की बेटी पूनम (25) की शादी 20 जनवरी 2016 को फलावदा क्षेत्र के पिलोना निवासी अंकित पुत्र जयेंद्र से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की धमकी देते थे। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ माह बाद ही उसकी मौत हो गई। दस फरवरी को विवाहिता के मायके में चचेरी बहन की शादी थी। पूनम शादी में नहीं पहुंची तो पिता ने फोन पर ससुराल में बात की। ससुराल वालों ने कहा कि वह पति के साथ घूमने गई है। उसके बाद कई बार मायके वालों ने पूनम से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले गुमराह करते रहे।
विज्ञापन

20 मार्च को जोगेंद्र अपने बेटे के साथ पूनम की ससुराल पहुंचे तो पति और अन्य लोग गायब थे। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता के देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पति अंकित, देवर मोहित और सास बबीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी देवर को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूनम के कपड़े, आभूषण और मौके से टूटी हुई चूड़ियां बरामद कीं।
विज्ञापन

ऐसे दिया हत्या को अंजाम
पुलिस अफसरों के सामने आरोपी देवर ने बताया कि 25 फरवरी की देरशाम पूनम को एक शादी समारोह में ले गए थे। रास्ते में पूनम को शक हुआ तो वह गाड़ी से उतरने की बात कहने लगी। इस पर पति अंकित ने उसको थप्पड़ मार दिया। तिगरी रजवाहे पर ले जाकर पति ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मीरपुर भुम्मा गंगनहर पुल पर ले जाकर नहर में फेंक दिया। बाद में उसका शव लावारिस में किठौर में नहर से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात में उसका अंतिम संस्कार हुआ था। कपड़ों के आधार पर मायके पक्ष ने उसकी पहचान की। आरोपी पति और सास फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें