फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में लाउड स्पीकर बजाने का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मनोहरनाथ मंदिर के संतों ने लगाया महिला पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

- महिला ने आरोप नकारे, पुलिस पर दबाव में काम करने की कही बात
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सूरजकुंड स्थित मनोहरनाथ मंदिर में वीर सैनिकों के लिए चल रहे अखंड महायज्ञ में लाउड स्पीकर के प्रयोग का एक महिला ने विरोध कर मंदिर परिसर में हंगामा कर दिया। आरोप है कि महिला ने संतों के साथ अभद्रता की। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और एक युवक को थाने ले आई। महिला ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर साध्वी निलिमानंद महाराज ने बताया कि यज्ञ में काफी धीमी आवाज से साउंड सिस्टम चलाया हुआ है। इसके बाद भी मंदिर के निकट रहने वाली एक महिला विरोध कर रही है। आरोप है कि शुक्रवार को महिला ने बाहरी युवकों को बुलाकर यति मां चेतनानंद सरस्वती और मां नीलिमानंद महाराज पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने महिला ने बताया कि लाउड स्पीकर की तेज आवाज से आसपास के लोग परेशान हैं इसलिए शिकायत करने आई थी। मारपीट का आरोप गलत है। महिला ने आरोप लगाया उसके साथ ही मंदिर में मौजूद महिला ने मारपीट की है। महिला ने बताय कि जब वह घर लौटी तो उसे पता चला कि गले से उसका सोने का लोकेट गायब है। आरोप है कि जब उसकी बेटी अपने दोस्तों के साथ लॉकेट ढूंढने मंदिर गई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शाम को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। कुछ गणमान्य लोगों ने स्थिति को संभाला और समझौता करा दिया। पुलिस ने महिला को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान ने बताया कि दोनों पक्षों के काफी लोग थाने आए थे। दोनों पक्षों ने सुबह लिखित में समझौतानामा भेजने की बात कही है। यदि ऐसा नहीं होता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें