फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के हमलावरों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अदनान के हमलावरों का सुराग नहीं
विज्ञापन

मेरठ। बीते सप्ताह फैज-ए-आम इंटर कालेज में कक्षा नौ के छात्र अदनान को गोली मारने की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस को संदेह है कि इस घटना में कालेज के ही छात्रों का हाथ है और पीड़ित छात्र ही इस बारे में अहम जानकारी दे सकता है, लेकिन फिलहाल वो कुछ नहीं बता पा रहा है।
केस की जांच में जुटी पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, कॉलेज स्टाफ और छात्रों से बातचीत कर जानकारियां जुटाई हैं। गोपनीय ढंग से सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों ने पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस को आशंका है कि इस घटना में कालेज के ही छात्र हो सकते हैं। शक के आधार पर पुलिस ने पांच छह लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लगा। एक बाइक सवार पर शक था, लेकिन वारदात के वक्त उसकी लोकेशन मौके पर नहीं मिली। लिहाजा पुलिस की जांच अभी तक जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के स्थान, गोली लगने की दूरी और अन्य तमाम कई तथ्य ऐसे है जिस आधार पर पुलिस को लग रहा है कि छात्र को भी हमलावरों के बारे में कोई ना कोई कोई जानकारी जरूरी होगी, लेकिन वो फिलहाल किसी भी जानकारी से इंकार कर रहा है। बकौल पुलिस छात्र को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, वो घर पर आराम कर रहा है उसके परिजनों को भरोसे में लेकर उससे बातचीत कर जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी।

खास बातें:
फैज ए आम इंटर कालेज में छात्र को गोली मारने का मामला
पुलिस को संदेह छात्र दे सकता है अहम सुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें