फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में महिला से ठगे नौ लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बच्चा पार्क पर शनिवार दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार सराफा व्यापारी की पत्नी से करीब नौ लाख रुपये के जेवर ठग लिए। महिला के शोर मचाने पर पहुंची पुलिस बदमाशों का पीछा करने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पीड़िता ने थाना सिविल लाइन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

स्याना बुलंदशहर निवासी व्यापारी लल्लू सिंह की पत्नी शकुंतला देवी बच्चा पार्क पर डॉ. प्रशांत के क्लीनिक पर दवाई लेेने आई थीं। दवाई लेकर शकुंतला ई-रिक्शा से हापुड़ अड्डा जा रही थीं। बच्चा पार्क चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारकर रोका। तीनों बदमाश ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में थे। खुद को पुलिस वाले बताकर बदमाश बोले कि अभी-अभी महिला डॉक्टर से लूट हुई है।
बदमाशों ने शकुंतला से कहा कि आपके पास जो जेवर हों या पहने हुए हो, उसे संभालकर रखो। शकुंतला के पास सोने के चार कंगन और एक चेन थी। शकुंतला ये जेवर रुमाल में लपेटे ही थे कि तभी एक बदमाश ने उसे नकली जेवरों की पोटली थमाकर असली जेवर कब्जे में ले लिए। इससे पहले शकुंतला कुछ समझतीं, बदमाश तेजी से फरार हो गए।
विज्ञापन

भैया! जेवरात ले गए मेरे
ठगी का पता चलने पर महिला ने शोर मचाया तो चौराहे पर खडे़ पुलिस वाले वहां पहुंचे। महिला ने कहा कि भैया बाइक पर जो तीन पुलिस वाले आए थे, वो मेरे जेवरात ले गए। सिपाहियों ने महिला की बात अनसुनी कर दी। लोगों की भीड़ लगने लगी। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। महिला ने बताया कि स्याना में उनकी सराफा की दुकान है। उसका भाई भी पुलिस में दरोगा है।
पांच थानों की पुलिस पहुंची
बच्चा पार्क पर थाना सिविल लाइन, कोतवाली, देहली गेट, लालकुर्ती और सदर बाजार थाने की सीमा लगती है। महिला ने बताया कि करीब 300 ग्राम सोने के जेवरात बदमाश ले गए। मौके पर पहुंची पांचों थानों की पुलिस बदमाशों की घेराबंदी के बजाय करीब आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में महिला को सिविल लाइन थाने भेज दिया गया।
मैं तो कुछ समझ नहीं पाई
शकुंतला ने बताया कि तीनों बदमाशों ने इतनी जल्दबाजी की कि वह कुछ समझ हीं नहीं पायी। बदमाश बार-बार बोल रहे थे कि जल्दी करो, नहीं तो बदमाश तुम्हारे भी जेवर लूटकर ले जाएंगे। तीनों बदमाश पुलिस की वर्दी में थे, जिसके चलते उनको शक नहीं हुआ। उन्होंने आते ही ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारा और बोले कि इतनी आवाज दी और तू सुन भी नहीं रहा। घटना होने पर तू जिम्मेदार होगा क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें