लक्खीपुरा से किशोरी का अपहरण, हंगामा
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र से मंगलवार रात एक किशोरी का अपहरण हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया।
लिसाड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी पड़ोस में अपने भाई के कारखाने में चाय देने गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। बुधवार दोपहर को परिजन लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और किशोरी के अपहरण की बात कहकर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने अज्ञात में अपहरण की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है कि जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का आया है। जांच चल रही है जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
खास बातें:
कारखाने में भाई को चाय देने गई थी किशोरी, वापस नहीं आई