फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल से बच्ची के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल में बच्ची के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर चार साल की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। उसे दो युवक लेकर जा रहे थे, जो एक चिकित्सक के सवाल जवाब करने पर भाग खड़े हुए। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल थाने की पुलिस केसुपुर्द कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज केप्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि पीडियाट्रिक्स में तैनात जेआर2 डॉ. संकेत त्यागी ने जीने के पास देखा कि एक बच्ची को दो युवक लेकर जा रहे हैं। उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने उन युवकों से पूछा कि बच्ची को कहां लेकर जा रहे हो। इस पर वे बच्ची को छोड़कर भाग गए। बच्ची अपना नाम सपना और मां का नाम गीता बता रही है। वह अपने घर का पता नहीं बता रही है। उसने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ यहां आई थी। माता बीमार थी, उन्हें दिखाना था। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को पुलिस केसुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब नवजात का नहीं मिला सुराग
पिछले साल मेडिकल से एक नवजात बच्ची गायब हो गई थी। काफी तलाश केबाद भी उसका पता नहीं चल सका। बच्ची की दादी को दो युवकों ने कुछ सुंघा दिया था और बच्ची को लेकर रफूचक्कर हो गए थे।


खास बातें:
चिकित्सक के पूछने पर बच्ची छोड़ भागे दो युवक, बच्ची नहीं बता पा रही घर का पता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें