फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल बेचकर इटली भाग गया होटल मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज में डूबा होटल मालिक इटली भागा, चर्चाएं जोरों पर
विज्ञापन

मेरठ। शहर के एक प्रसिद्ध होटल मालिक के गायब होने की चर्चाएं अब बल पकड़ने लगी हैं। चर्चा है कि होटल स्वामी परिवार के साथ इटली भाग गया है। इसके पीछे होटल मालिक का आमदनी से अधिक खर्च करने के कारण लगातार कर्ज में डूबना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में शहर के एक होटल मालिक के गायब होने का समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पढ़ने के बाद उक्त होटल पर उसके कर्जदार लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शहर में चर्चाएं भी तेज हो गई। होटल मालिक को कर्ज देने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके ऊपर चार लोगों का करीब 20 करोड़ तथा एक फाइनेंस कंपनी का करीब 25 करोड़ कर्ज था। जबकि बैंक से भी उसने मोटा कर्ज लिया हुआ था। उक्त होटल मालिक के ऊपर 80 करोड़ से ज्यादा का कर्ज बताया जा रहा है। जब वह कर्जदारों की देनदारी की मांग से परेशान हो गया, तो उसने भागने का प्लान बनाया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उसने गुपचुप तरीके से एक मीट फैक्ट्री मालिक से होटल का सौदा किया। जिसमें तय हुआ कि बैंक ऋण वह खुद उतारेगा। इसके बाद करीब 25 करोड़ में सौदा तय हुआ। उक्त होटल मालिक इस रकम को लेकर अपने दस सदस्यीय परिवार सहित इटली चला गया। तीन दिन से होटल मालिक के सभी फोन बंद आ रहे हैं। किसी का कोई संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



खास बातें:
होटल के बिकने की चर्चाओं को भी मिल रहा है बल
होटल मालिक के साथ गए हैं परिवार के दस सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें