फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास से सटे फतेहउल्लापुर गांव के पास शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश फरमान उर्फ गांधी को लिसाड़ी गेट पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि शूटर फरमान जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर कासिफ उर्फ चीता के इशारे पर काम करता था। फरमान ने पूछताछ में बताया कि कासिफ के जेल जाने के बाद क्षेत्र में उसकी दहशत कम हो गई थी। वह आर्थिक तंगी से भी जूझने लगा था। डेढ़ माह पहले अपने साथी सलमान के साथ मिलकर उसने समर गार्डन में किन्नर कम्मो पर गोलियां बरसाई थीं। आम जनता में दबदबा बनाए रखने के लिए वह अपना अलग गैंग बना रहा था। जाकिर कॉलोनी में छेड़छाड़ के विरोध में फायरिंग के मामले में भी फरमान जेल गया था। पिछले पांच माह में कई लोगों पर फरमान फायरिंग कर चुका था।
एक दिन पहले ही लूटी थी बाइक
एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरमान के पास से जो बाइक बरामद की, वह फरमान ने शुक्रवार रात ही अपने साथी के साथ जगदंबा हॉस्पिटल के पास एक व्यापारी से लूटी थी। इसी बाइक से वह शनिवार रात किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। फरमान के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने, जानलेवा हमला और 25 आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें