फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट बदमाशों से नीतू शर्मा ने लिया लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 मिनट तक बदमाशों पर हावी रही नीतू
विज्ञापन

मेरठ। जंगल में दंपती को अकेला देखकर बदमाशों ने उनकी घेराबंदी कर ली। दो बदमाश पत्नी नीतू शर्मा से जेवरात छीनने लगे। करीब 15 मिनट तक नीतू बदमाशों पर हावी रही। नीतू की बहादुरी के सामने बदमाशों को हौसले पस्त हो गए। नीतू को गोली लगते ही बदमाश बोले कि सामान छोड़ो, जान बचाकर भागो।
पहले से खड़े थे बदमाश
लोगों ने बताया कि घाट गांव के जंगल में जिस जगह हमला हुआ, वह सुनसान है। पास में एक रजवाहा है, जहां अकसर लूटपाट होती रहती है। 2017 और 2018 में भी देवता पूजन करके लौटते दो दंपति से परतापुर और जानी क्षेत्र में लूट हुई थी। नीतू को गोली मारने के मामले में परतापुर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी लगी है। पुलिस ने घाट और आसपास के गांवों में संदिग्ध लोेगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना कि वारदात को लोकल बदमाशों ने अंजाम दिया है। कई लोगों को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अस्पताल में बयान लिए
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी सुभारती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पहले नीतू के पति प्रमोद से जानकारी ली। उसके बाद महिला के बयान लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें