फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी लेकर गये कश्मीर के छात्र, निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

शासन ने खुफिया एजेंसियों को लिखा कश्मीर के छात्रों को लेकर पत्र
मेरठ में दो विवि समेत पांच शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं कश्मीर के 130 से अधिक छात्र
पुलवामा हमले के बाद अलर्ट हुई खुफिया विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर के छात्र छुट्टी लेकर चले गए हैं। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, एक निजी विश्वविद्यालय और तीन निजी शिक्षण संस्थानों में कश्मीर के 130 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन इनमें कुछ छात्र पुलवामा हमले के बाद छुट्टी लेकर चले गए हैं।
एक अधिकारी के अनुसार पुलवामा हमले के बाद गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर निर्देेश दिए हैं कि जहां भी शिक्षण संस्थानों में कश्मीर के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, उनको लेकर निगरानी की जाए। जिसके बाद शासन ने खुफिया एजेंसियों को भी पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि देश में कई जगह सांप्रदायिक तनाव है। संवेदनशीलता को देखते हुए जहां भी कश्मीर के छात्र रह रहे हैं उन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नजर रखी जाए। शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों से भी इस मामले में गोपनीय ढंग से रिपोर्ट मांगी जाए कि किसी भी छात्र को परेशानी नहीं होनी चाहिए। पत्र में यह भी कहा गया है कि समाज में तनाव की स्थिति है। जिसके बाद खुफिया विभाग की अलग-अलग टीमें सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30-35 छात्र बताए छुट्टी पर
बताया गया है कि जो छात्र कॉलेज से छुट्टी लेकर गये थे, वह कश्मीर से अपने शिक्षण संस्थानों में नहीं लौटे हैं। मंगलवार को दो शिक्षण संस्थानों में खुफिया विभाग की टीम छात्रों की रिपोर्ट मांगती रही। मेरठ में करीब 30 से 35 छात्र पुलवामा हमले के बाद छुट्टी पर अपने घर कश्मीर जाना बताए गए। वहीं जो छात्र बचे हैं उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और खुफिया विभाग को अंदेशा है कि कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। उधर, इस मामले में शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें