फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेरना गंगनहर पुल के निकट दो कारों की आमने-सामने की भिडंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेरना गंगनहर मार्ग पर कारों की भिड़ंत
विज्ञापन

सरधना। कांवड़ मार्ग पर शनिवार दोपहर अटेरना गंगनहर पुल के निकट दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

नवाबगढ़ी निवासी पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल में देहात अध्यक्ष मईनू खतौली गया था। दोपहर वापस लौटते समय गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर अटेरना गंगनहर पुल के पास सामने से आई तेज गति कार से मईनू की कार टकरा गई। आसपास के लोगों ने कारसवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कार गंगनहर में नहीं गिरी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस न कार को सड़क से हटवाया और किसी तरह यातायात सुचारु किया। जानकारी पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता आदि लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें