घर के बाहर से कार चोरी
सरधना। कार मालिक शाहजहांपुर निवासी जाकिर ने बताया कि वह खिर्वा जलालपुर गांव निवासी मेहराज के साथ व्यापार करता है। बुधवार को उसने कार मकान के बाहर ही खड़ी थी। देर रात चोरों ने कार चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
--------------------------------------------
लापता संग्रह अमीन का नहीं चल पता
सरधना। सरधना तहसील से 31 दिसंबर को लापता हुए मवाना निवासी संग्रह अमीन अजय गुप्ता का दस दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। अजय अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष है। अजय की बरामदगी को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने सरधना-मवाना मेरठ में कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। डीएम व एसएसपी से वार्ता के बाद अमीन संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। इस मामले में संग्रह अमीन अजय गुप्ता की पत्नी माया की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। लेकिन बृहस्पतिवार तक भी लापता अजय का कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें तलाश में जुटी हैं।