फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात ने पुलिस के सामने मांगी भट्ठा स्वामी से रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 50 लाख रुपये की रंगदारी न मिलने पर भाजपा पार्षद पर गोलियां बरसाने वाले कुख्यात सतीश गिरी ने पुलिस कस्टडी में पार्षद के भाई व भट्ठा व्यवसायी से रंगदारी मांग ली। पुलिस ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने भुगतने की धमकी दे दी। पीड़ित व्यवसायी ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देते हुए एसपी सिटी से शिकायत की है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी पंजाया निवासी राजीव गुप्ता उर्फ काले भाजपा पार्षद हैं। पार्षद और उनके भाई पंकज मंगल का किला रोड पर ईंट भट्ठा है। स्याल गांव निवासी कु ख्यात सतीश गिरी ने वर्ष 2016 में पार्षद काले को 50 लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 15 नवंबर 2016 की रात बदमाशों ने पार्षद पर घर के पास ही गोलियां बरसा दी थीं। इस जानलेवा हमले में पार्षद को तीन गोलियां लगी थीं और ऑपरेशन के बाद जान बची थी।
इस केस का मुख्य आरोपी सतीश गिरी इस समय मुरादाबाद जेल में बंद है, जिसे मंगलवार को पेशी के लिए मेरठ कचहरी लाया गया था। इस दौरान पार्षद के भाई पंकज मंगल भी गवाही के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि सतीश ने पुलिस के सामने ही पंकज मंगल को धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की। समय से पैसों का इंतजाम न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

पंकज मंगल ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी दी। उस समय एसएसपी कंकरखेड़ा में थीं। बाद में पीड़ित ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी सिटी को धमकी के बारे में बताया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि लिखित में शिकायत आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें